12वें दिन ‘दृश्यम 2’ ने किया कमाल
अक्षय खन्ना (Akhaye khanna) की फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर करीबन 15.38 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दूसरी बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी। इसके बाद फिल्म ने अपने वीकेंड यानी दूसरे दिन शनिवार को 21.59 करोड़ कमाए और तीसरे दिन रविवार को 27.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इतना ही नहीं फिल्म ने चौथे दिन 11.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
बॉक्स ऑफिस लगातार कर रही जबरदस्त कमाई
पांचवे दिन फिल्म ने 10.48 करोड़ रुपये कमाए, छठे दिन 9.55 करोड़, सातवें दिन 8.62 करोड़ और आठवें दिन 7.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कमाल की बात ये है कि अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी फिल्म हालिया रिलीज फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए कमाल की कमाई कर रही है। फिल्म ने नौवें दिन 14.05 करोड़ रुपये कमाए और दसवें दिन 17.32 करोड़ का कलेक्शन किया।
यह भी पढ़ें: खत्म हुआ 'भेड़िया' का खौफ, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस्स