भाजपा प्रवक्ता राम कदम के इस आरोप पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सचिन सांवत ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि 'पार्टी औंधे मुंह गिरने के बाद भी पैर हवा में रखने की कोशिश करती रहती है। वह भूल गए हैं कि उनके मुंह पर कालिख पुत गई है, लेकिन फिर भी वह अपने हाथ साफ दिखाने की कोशिश करते रहते हैं। सुशांत की मौत में ड्रग्स की जांच का कोई मतलब नहीं है, लेकिन बीजेपी इस में पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। ड्रग जांच में राज्य सरकार ने बीजेपी के ड्रग कनेक्शन की जांच के लिए भी लिखा है। वहीं सचिन सांवत ने यह भी कहा कि जब पांच सालों तक देवेंद्र फड़णवीस की सरकार थी तब उनसे यह बात क्यों नहीं पूछी गई?