कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका के मैनेजर रह चुके प्रकाश जाजू ने अक्षय और प्रियंका के बीच हुई कुछ बातें मीडिया के सामने लीक कर दी, जैसे ही अक्षय कुमार को इस बारे में भनक लगी तो उन्होंने प्रकाश जाजू पर अपना सारा गुस्सा निकाल दिया। इतना ही नहीं अक्षय ने प्रकाश जाजू को काफी मारा भी था और उनका हाथ भी तोड़ दिया था। बता दें कि ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की लव मैरिज थी, फिल्म इंडस्ट्री से नाता रखने के कारण ट्विंकल इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया करती थी, लेकिन जब अक्षय कुमार और प्रियंका के लिंक अप की खबरें तूल पकड़ने लगी तो उन्होंने बीच में कूदने का फैसला किया। जिसके बाद ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को लेकर प्रियंका को फोन मिलाया और दोनों के बीच काफी कहा सुनी हो गई। जिसके बाद गुस्से से लाल ट्विंकल सेट पर पहुंचे जहां फिल्म की शूटिंग चल रही थी।