4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“दम लगा के हईशा” एक्ट्रेस भूमि ने 8 महीने में घटाया 27 किलो वजन

फिल्म "दम लगा के हईशा" से बॉलीवुड में कदम रखने बाली भूमि ने फिल्म में मोटी लड़की संध्या का किरदार निभाया था...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sudha Verma

Aug 20, 2015

Bhumi Pednekar

Bhumi Pednekar

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर यश राज फिल्म्स की ऎसी एक्ट्रेसेज में से हैं जिनका वजन 90 किलो होने के बाद भी उन्होनें बॉक्स ऑफिस पर अपना झंडा गाड़ दिया।


फिल्म "दम लगा के हईशा" से बॉलीवुड में कदम रखने बाली भूमि ने फिल्म में मोटी लड़की संध्या का किरदार निभाया था जिसके शरीर की बनावट और वजन के कारण उसका पति उससे प्यार नहीं करता, लेकिन फिल्म के अंत में वह अपने व्यवहार के चलते पति का दिल जीत ही लेती है। फिल्म में भूमि के अपोजिट एक्टर आयुष्मान खुराना नजर आए।

भूमि ने फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद अपने वजन पर ध्यान देना शुरू कर दिया था और केवल 8 महीने में भूमि ने लगभग 27 किलो वजन घटा लिया।

हालही आईएफएफएम 2015 अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता जिसमें वह काफी स्लीम नजर आई। अवॉर्ड शो के दौरान सभी भूमि को देखकर काफी हैरान हो गए कि वह इतनी जल्दी कैसे चेंज हो गई।

भूमि ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया, "मेरा वजन घटाने का मिशन काफी मुश्किल था, लेकिन अच्छी बात यह रही कि इससे मेरे हेल्थ को कोई इफेक्ट नहीं पहुंचा। मैने वजन के चलते कई ऎसी चीजों को खाना छोड़ दिया जिसमें तेल और नमक होता है।"

ये भी पढ़ें

image
Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग