सुपरमैन जितना ताकतवर है ब्लैक एडम
ड्वेन “द रॉक” जॉनसन को डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स में ब्लैक एडम की भूमिका निभाने की पुष्टि होने में लगभग पूरे पाँच साल लग गए हैं, लेकिन 'शज़ाम' की सफलता के बाद, ऐसा लग रहा है कि ब्लैक एडम फिल्म आखिरकार अब अपने मुकाम तक पहुँच जायेगी। जॉनसन ने अक्सर इस बात पर चर्चा की कि वह कांडाकियन विरोधी नायक की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हैं, और इसका एक कारण यह है कि ब्लैक एडम और सुपरमैन में समान क्षमताएं हैं। एक इंटरव्यू में द रॉक ड्वेन जॉनसन ने कहा कि ''ब्लैक एडम में सुपरमैन जैसी ही शक्तियां हैं। उसके बारे में सोचना ही मुझे रोमांचित कर देता है। इसलिए यह इतना अच्छा और रोमांचक है।'' सुपर ताकत, स्थायित्व और उड़ान के संबंध में, ड्वेन जॉनसन सही है कि सुपरमैन और ब्लैक एडम लगभग समान स्तर पर हैं। हालाँकि, जॉनसन ने एमटीवी के साथ अपनी बातचीत के दौरान, सुपरमैन और ब्लैक एडम के पास सभी समान शक्तियां नहीं हैं। वास्तव में, यदि आप देखते हैं कि ब्लैक एडम समग्र रूप से क्या सक्षम है, तो वह वास्तव में सुपरमैन की तुलना में अधिक शक्तिशाली है।