यह मामला ऑनलाइन अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के प्रचार-प्रसार से जुड़ा हुआ है। कोर्ट ने कहा कि एजाज खान को जांच एजेंसी ने दो बार नोटिस भेजे, लेकिन वो जांच में शामिल नहीं हुए। कोर्ट का मानना है कि डिजिटल सबूत इकट्ठा करने के लिए एजाज से पूछताछ जरूरी है, इसलिए उन्हें अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती।