बॅालीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स अब डिजिटल वर्ल्ड की तरफ बड़ रहे हैं। कहा जा सकता है कि आज का दौर सिनेमा में जाकर फिल्में देखने से ज्यादा घर बैठे-बैठे नैटफलिक्स देखना पसंद करता है। ऐसे में बी-टाउन इंडस्ट्री भी अब डिजिटल की ओर अपना रुख करती दिखाई दे रही है। इन दिनों फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म में बनाने का चलन जोरों पर चल रहा है। हाल में सैफ अली खान की वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स चर्चा में आई थी। इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया और अब शाहरुख खान डिजिटल वर्ल्ड में अपना हाथ आजमाने जा रहे हैं। जी हां, किताब दि बार्ड ऑफ ब्लड पर शाहरुख एक वेब सीरीज बनाएंगे। खास बात यह है कि उस सीरीज में इमरान हाशमी मुख्य रोल प्ले करते नजर आएंगे।