बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर अध्ययन ने कहा, 'हां, हमारी इंडस्ट्री में ड्रग कल्चर है, लेकिन यह कहना कि इंडस्ट्री के 99 फीसदी लोग ड्रग्स लेते हैं, यह बहुत गलत है। अगर ऐसा होता तो हमारी इंडस्ट्री कैसे काम करती। हां, कुछ लोग हैं जो ड्रग्स लेते हैं। उनके खिलाफ कोई सबूत है तो जांच होनी चाहिए। बॉलीवुड में बहुत से ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। सबके बारे में इस तरह की बातें कहना गलत है।'