अब फिल्म फेस्टिवल में भी क्वालिटी सिनेमा
अंशुमन ने कहा, 'अब समय बदल रहा है। आर्ट सिनेमा को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं। फिल्म फेस्टिवल में भी क्वालिटी सिनेमा चलता है। फिल्म अगर कंटेंट, साउंड, टेक्निकली सभी मायनों में अच्छी है, तभी उसका सलेक्शन होता है। फिल्म फेस्ट में आने वाली फिल्में अब कर्मशियल सिनेमा में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' इसका अच्छा उदाहरण है। ' बता दें अंशुमन की फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' का इंडिया प्रीमियर जयपुर में फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुआ। इसमें उनके साथ जरीन खान लीड रोल में हैं।