विद्या इस फिल्म से डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। इससे वे बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ये हमने कभी सोचा भी नहीं था कि 'शकुंतला देवी' का डिजिटल प्रीमियर होगा। आज के माहौल में ये डिजिटल पर रिलीज हो रही है, इस बात की खुशी है। इसके फायदे भी बहुत हैं। 31 जुलाई को यह फिल्म एकसाथ 200 देशों में अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।