9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, फेमस एस्ट्रोलॉजर का निधन

बॉलीवुड हस्तियों के बीच फेमस एस्ट्रोलॉजर हुआ निधन, बॉलीवुड हस्तियां लेती थीं फिल्मों के टाइटल को लेकर सलाह....
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

May 30, 2020

astrologer bejan daruwalla

astrologer bejan daruwalla,astrologer bejan daruwalla,astrologer bejan daruwalla

बॉलीवुड को कोरोना वायरस के चलते लगा लॉकडाउन कुछ खास रास नहीं आ रहा। इंडस्ट्री पिछले 2 महीनों में कई दिग्गज अभिनेता को खो चुकी है। इस बीच अब फेमस एस्ट्रोलॉजर बेजन दारूवाला ( astrologer bejan daruwalla ) का निधन हो गया। वे 89 साल के थे। उनका गुजरात के गांधीनगर स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। दारूवाला के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग काफी दुखी हैं।

अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने बेजन दारूवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वही फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी ट्वीट कर बेजन दारूवाला को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, 'फेमस एस्ट्रोलॉजर बेजान दारूवाला के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। ओम शांति!

बता दें कि बेजन दारूवाला का जन्म 11 जुलाई, 1931 को मुंबई में हुआ था। वे फारसी परिवार से ताल्लुक रखते थे। वे अपनी सटीक भविष्यवाणी का नमूना कई बार पेश कर चुके हैं। गौरतलब है कि बेजन दारूवाला बॉलीवुड सेलेब्स के बीच काफी मशहूर थे। कई बॉलीवुड हस्तियां उनके काफी करीब हैं। कहा जाता है कि बॉलीवुड के कई हस्तियां नाम बदलवाने के लिए फिल्म के नाम रखने के लिए उन से सलाह लेती हैं।