जी हां यहां बात की जा रही है अभिनेता रंजीत की। अभिनेता रंजीत का नाम जब भी सामने आता है ते केवल एक विलन और क्रूर व्यक्ति की छवि ही सामने आती है। 70 के दशक में अभिनेता रंजीत कई नकारात्मक भूमिकाओं में नजर आए थे। उनके सारे किरदार लगभग एक तरह के होते थे। जिसमें वे अभिनेत्रियों के साथ छेड़खानी या ज्यादती करते हुए नजर आते थे। इसलिए उस जमाने में रंजीत पर मनचले का टैग लगा दिया गया था। लेकिन यदि किरदारों से हटकर बात की जाए तो रंजीत बहुत ही संवेदनशील और केयरिंग किस्म के इंसान थे।