5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लुधियाना के बाजार में शॉपिंग करने निकले सलमान खान तो घेर लिया भीड़ ने, देखें वीडियो में

वीडियो में सलमान अपने फैंसे से घिरे हुए नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 18 Nov 2018, 2:58 PM IST

salman khan

salman khan

बॉलीवुड के दंबग स्टार यानी सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल वे इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी पंजाब के लुधियाना में हो रही है। यहां शूटिंग करने के बाद सलमान शॉपिंग के लिए निकल पड़े तो उन्हें फैंस की भीड़ ने घेर लिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

भीड़ ने घेरा सलमान को:
जब सलमान लुधियाना में शूटिंग खत्म कर बाजार में शॉपिंग करने निकले तो सुपरस्टार को बाजार में देखकर फैंस और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

अतुल अग्निहोत्री ने शेयर किया वीडियो:
फिल्म 'भारत' के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। बता दें कि अतुल सिर्फ 'भारत' के प्रोड्यूसर ही नहीं बल्कि सलमान के बहनोई भी हैं। अतुल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'भारत में शॉपिंग करने निकले भारत'। इस वीडियो में सलमान अपने फैंसे से घिरे हुए नजर आ रहे हैं।

1947 से 2000 तक की कहानी:
'भारत' में सलमान खान 5 अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। फिल्म में 1947 से लेकर वर्ष 2000 तक की कहानी दिखाई जाएगी। यह फिल्म कोरियाई मूवी 'ओड टू माय फादर' पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अल अब्बास जफर कर रहे हैं। इसमें सलमान के अलावा सुनील ग्रोवर, तबू, नोरा फतेही और दिशा पाटनी भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन