नई दिल्ली | बॉलीवुड में कब कौन स्टार बन जाए और कब किसी सेलेब की जिंदगी गुमनामी में चली जाए ये कहा नहीं जा सकता। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। हर कोई उनका दीवाना बना हुआ है। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर उन्हें अपनी फिल्म में साइन करने के लिए लाइन लगाए रहते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब दीपिका फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रही थीं। हाल ही में दीपिका की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा। ये उस वक्त की फोटो है जब फरदीन खान (Fardeen Khan) बड़े स्टार हुआ करते थे। दीपिका उनके शो में एक बैक ग्राउंड मॉडल के रूप में खड़ी हुई नजर आ रही हैं।