फरहान ने फैसबुक पोस्ट में लिखा की,-आज, मैंने एक शख्स द्वारा एक महिला को लिखा खुला पत्र पढ़ा जिन्हें मैं पेशेवर तौर पर जानता हूं, बहुत अच्छी तरह से..हालांकि, दोनों के बीच विवाद पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है, लेकिन जहां तक मैं जानता हूं कि यह पहली बार है कि उस शख्स ने अपना नजरिया जाहिर किया है। यह मेरा अधिकार नहीं है कि मैं उनके हालातों के हिसाब से कौन सही है या गलत है इसका फैसला करूं, यह पता लगाना साइबर अपराध अधिकारियों का काम है, लेकिन मुझे निश्चित तौर पर ऐसा लगता है कि जिस तरह से घटनाक्रम सामने आए हैं, उस पर टिप्पणी किए जाने की जरूरत है। सामाजिक अभियान मर्द यानी मैन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन के संस्थापक फरहान ने कहा, -यह डरावना लेकिन सच है कि दुष्कर्म के कुछ मामलों में समाज का एक वर्ग भुक्तभोगी को ही दोषी ठहराता है। मैंने हमेशा इसे अस्वीकार्य पाया है। हालांकि, यह सच है कि अधिकांश मामलों में महिला को गलत समझा जाता है, लेकिन 'अधिकांश' और 'सभी' में अंतर है।