23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘फर्रे’ ने काटा बवाल, शुक्रवार को कमाई में आया सैलाब

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘फर्रे’ ने काटा बवाल, शुक्रवार को कमाई में आया सैलाब

Farrey Box Office Collection Day 1: सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' का पहले दिन का कलेक्शन बम्पर रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 25 Nov 2023, 8:51 AM IST

farrey_box_office_collection_day_1.jpg

Farrey Box Office Collection Day 1: सलमान खान के खानदान से एक और स्टार अलीजेह अग्निहोत्री ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'फर्रे’ से एंट्री कर ली है। अलिजेह की डेब्यू फिल्म ‘फर्रे’ 24 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई है। अलीजेह की फिल्म उनके मामू सलमान खान की ‘टाइगर 3’ से मुकाबला कर रही है।


पहले दिन फर्रे’ की कमाई?
सलमान खान की भांजी की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ‘टाइगर 3’ से मुकाबला करना पड़ा रहा है। हालांकि ‘टाइगर 3’ का अब बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है और इसके लिए 5 करोड़ की कमाई करना भी काफी मुश्किल हो गया है। 'फर्रे' की पहले दिन बॉक्स ऑफिस दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई की शुरुआती रिपोर्ट भी आ गई है जिसके मुताबिक अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म की पहले दिन शुरुआतअच्छी रही है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'फर्रे' ने रिलीज के पहले दिन 50 लाख की कमाई किया है। ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद फिल्म के कलकेक्शन के आंकड़ों में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।


यह भी पढ़ें: ‘खिचड़ी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर पड़ी फीकी, 8वें दिन गिरने लगी कमाई

'फर्रे' की 'टाइगर 3' से टक्कर

'फर्रे' थाईलैंड की फिलम बैड जीनियस की ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म एग्जाम में हाईटेक चीटिंग पर बेस्ड है। फिल्म लास्ट में आज की जनरेशन को एक मैसेज देती है। 'फर्रे' से अलीजेह के साथ प्रसन्ना बिष्ट और जेन शॉ ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है। आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की टाइगर 3 के आगे उनकी भांजी की फिल्म वीकेंड पर कितनी कमाई कर पाती है।