26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमालय पर बढ़ते ग्लोबल वॉर्मिेग पर बनेगी फिल्म, दुनिया के सबसे ऊंचे टाउन की होगी कहानी

हिमालय पर ग्लोबल वार्मिंग के इस असर को दिखाने वाली फिल्म का नाम कॉमिक है, जिसका डायरेक्शन युवराज कुमार कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 18 Mar 2021, 8:52 PM IST

Film highlights Himalayas global warming, based highest village komic

Film highlights Himalayas global warming, based highest village komic

नई दिल्ली। ग्लोबल वॉर्मिेंग आज का दुनिया के लिए एक गंभीर विषय बन गया है। जिसकी वजह से दुनिया के किसी हिस्से में बाढ़ की घटनाएं सुनने को मिलती ही रहती है। अगर बात भारत की करें तो हाल ही में उत्तराखंड में आई बाढ़ एक ज्वलंत उदाहरण है। 2013 में केदारनाथ में आई बाढ़ का कारण भी ग्लोबल वॉर्मिंग को ही बताया गया था। अब इस विषय को बॉलिवुड भी छेडऩे जा रहा है। दुनिया के सबसे ऊंचे टाउन कॉमिक पर बेस्ड फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। जो देश और दुनिया को ग्लोबल वॉर्मिंग का भी संदेश देगी।

कुछ ऐसा है फिल्म का प्लॉॅट
हिमामय की चोटियों पर फैलते ग्लोबल वॉर्मिेंग के असर को दिखाने वाली इस फिल्म का नाम भी कॉमिक रखा गया है। जिसका डायरेक्शन युवराज कुमार कर रहे हैं। कॉमिक हिमचाल प्रदेश के स्पीती में है। जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा गांव का दर्जा मिला हुआ है। जहां पर जाने के लिए रास्ता भी है। फिल्म के प्लॉट के अनुसार अमीर युवाओं को गाडिय़ां भगाना पसंद है। इन गाडिय़ों से निकलने वाले धुएं से हिमालय को नुकसान पहुंच रहा है। जिसकी वजह से ग्लोबल वार्मिंग हो रही है और हिमालय पर भूस्खलन जैसी घटनाएं हो रही है। जिसकी वजह से उत्तराखंड में कई जानें जा चुकी हैं। वाहनों से हो रही इस तबाही को रोकने के नलिए यह युवा अपनी स्पोट्र्स कार छोड़कर स्केट बोर्ड, स्कीइंग और साइकिल को अपनी जिंदगी में लेकर आते हैं और इसमें आगे बढ़ते हुए अपने देश का इन खेलों में प्रतिनिधित्व भी करते हैं। इसके साथ वे लोगों को भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले वाहनों को त्याग कर इको फ्रेंडली साधनों के इस्तेमाल का संदेश देते हैं।

फिल्म में दिखाई देंगे यह कलाकार
फिल्म में जय कुमार, जो सिद्धार्थ, तनीषा मीरवानी, वेंकटेश पांडे और रिव्या राय ने अभिनय किया है, जबकि युवराज कुमार ने फिल्म का निर्माण एटलांटिक फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म की मार्केटिंग लैविस्का मीडिया के सौरभ जैन कर रहे हैं। युवराज कुमार का कहना है कि फिल्म कॉमिक नए ट्रेंड को शुरू करेगी और हमें ग्लोबल वार्मिंग से लडऩे में मदद करेगी। फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में हुई है. फिल्म का उद्देश्य हमारे ग्रह को इस विपत्ति से बचाने के लिए तुरंत कोई एक्शन लेने का संदेश देना है। फिल्म में युवा हमें हमारी पृथ्वी को बचाने का रास्ता दिखाते हैं। यह संदेश देती हुई एक अच्छी मनोरंजक फिल्म है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग