
सोनम कपूर स्टाटर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस दिनों फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन में जुटी है। इन दिनों करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया दिल्ली में प्रमोशन के लिए पहुंचीं हैं।

इस दौरान सारी अभिनेत्रियां बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर की।

उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म चार सहेलियो की अलग-अलग कहानी पर आधारित है।

वहीं स्वरा भास्कर ने कहा कि इस फिल्म में उनका किरदार काफी अलग है। जिसे निभाने में उन्हें कठिनाई तो हुई लेकिन मजा भी आया।

सोनम ने कहा, 'यह फिल्म मनोरंजक तरीके से लैंगिक समानता की बात करती है। यह महिला केंद्रित फिल्म है।'