scriptबॉलीवुड के लव ट्राएंगल, जिनकी वजह से खराब हुये कई रिश्ते | five bollywood famous love tringle | Patrika News

बॉलीवुड के लव ट्राएंगल, जिनकी वजह से खराब हुये कई रिश्ते

locationनई दिल्लीPublished: Oct 30, 2021 04:44:42 pm

Submitted by:

Satyam Singhai

बॉलीवुड की लव स्टोरीज और जोड़ियां दुनिया भर में मशहूर हैं। लेकिन जब इन जोड़ियों में किसी तीसरे शख्स की एंट्री हो जाती है। तो एक नहीं बल्कि एक साथ कई रिश्ते प्रभावित होतें हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही प्रेम त्रिकोण के बारे में।

five bollywood famous love tringle

बॉलीवुड के लव ट्राएंगल, जिनकी वजह से खराब हुये कई रिश्ते

जैसे रिलेशनशिप होना आम बात है वैसे ही इसमें दरार आना भी लाजमी है। अक्सर बॉलीवुड में भी जोड़ियों के बीच लव ट्रांयगल देखे जाते हैं। ऐसे में बात करेंगें। ऐसे ही कुछ लव ट्रायंगल की जिनकी वजह से कई रिश्तों में खटास आ गई।
रेखा – अमिताभ बच्चन- जया भादुड़ी

अमिताभ बच्चन शादीशुदा होने के बाद भी रेखा के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रहे। रेखा के साथ उनका रिश्ता फिल्म दो अनजाने से लेकर फिल्म सिलसिला तक चला। बाद में दोनों को एहसास हो गया इस रिश्ते कोई भविष्य नहीं है। और इन दोनों ने अलग होने का फैसला किया। लेकिन इससे अमिताभ और जया के रिश्तों में कुछ कड़वाहट देखी गई थी।
कैटरीना – दीपिका – रणबीर कपूर

करियर की शुरूआत में ही रणबीर और दीपिका के बीच नजदीकियां देखी गईं। इन दोनों को कई बार पब्लिक प्लेस पर साथ देखा गया। लेकिन इनके रिश्ते को जल्द ही किसी की नजर लग और रणबीर का नाम कैटरीना कैफ के साथ जुड़ने लगा। लेकिन यह भी ज्यादा दिन नहीं चला। आज तीनों अलग अलग पार्टनर के साथ देखे जा रहें है।
शाहिद – करीना – सैफ

शाहिद कपूर और करीना कपूर का प्यार फिल्म जब वी मेट के बाद परवान चढ़ा। इनके डेट करने की खबर आम हो चली थी। और यह शादी भी करने वाले थे। लेकिन फिल्म कुर्बान तक आते आते करीना की नजदीकियां सैफ अली खान के साथ बढ़ने लगीं। और शाहिद दूर होते चले गए।
प्रियंका चोपड़ा – शाहिद कपूर- हरमन बावेजा

शाहिद करीना के बाद प्रियंका के साथ भी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे। लेकिन प्रियंका शाहिद से पहले हरमन बावेजा के साथ अफेयर में रहीं थी। लेकिन शाहिद की एंट्री के बाद हरमन का पत्ता कट गया। लेकिन प्रियंका और शाहिद भी ज्यादा दिन तक साथ नहीं रह सके।
अभिषेक बच्चन, करिश्मा कपूर और संजय कपूर

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर लंबे समय तक प्रेम संबंध में रहे। कई मौकों पर इन दोनों इस रिश्ते को स्वीकार भी किया था। यहां तक अमिताभ बच्चन भी इस रिश्ते को स्वीकार कर चुके थे। बॉलीवुड में यह पहला मौका था जब दो बड़े परिवार आपस में जुड़ने वाले थे। अभिषेक और करिश्मा की बात सगाई तक पहुंच चुकी थी। चूकिं उन दिनों अभिषेक इंडस्ट्री में स्टेबलिस्ट नहीं थे। इसलिए कपूर परिवार ने इस रिश्तें के लिए मना कर दिया था। जिसके बाद करिश्मा की शादी संजय कपूर से हुई। और अभिषेक की ऐश्वर्या से।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो