आपको बता दें कि अनिश्चितता के दौर में भी कार्यक्रमों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए नए स्थानों ने जन्म ले लिया है। अब प्रसारण उद्योग में एक नया ट्रेंड स्थापित करते हुए एंड पिक्चर अपनी तरह की पहली टीवी फिल्म फुट फेयरी के साथ अपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने जा रहा है। जो 24 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर फुट फेयरी की झलक दिखाने के लिए इस चैनल ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया है।