4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोर्ब्स ने जारी की सबसे अधिक कमाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट

फोर्ब्स ने जारी की सबसे अधिक कमाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 5 Oct 2020, 10:52 PM IST

 एंजेलिना

एंजेलिना

फोर्ब्स ने सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट जारी की है। जिसमें सोफिया वेरगारा और एंजेलीना जोली का नाम शामिल है। सोफिया वेरगारा को हाईएस्ट पेड एक्टर के खिताब से नवाजा गया है। वह छोटे पर्दे पर अपने काम की वजह से फेमस एक्ट्रेस और उसमें सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में सबसे ऊपर है।

जानकारी के अनुसार सोफिया ने इस साल करीब 315 करोड़ यानी 43 मिलियन डॉलर की कमाई करते हुए पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई है। टेलीविजन कैरियर में उनकी शानदार पारी और कई ऐड डील ने उन्हें इस मंजिल तक पहुंचाया है। इसके बाद सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरे नंबर की अभिनेत्री की बात करें तो वह एंजेलीना जोली है। इस साल उन्होंने करीब 256 करोड़ यानी 35 मिलियन डालर की कमाई कर अपने लिए इस लिस्ट में जगह बनाई है।

बताया जा रहा है कि उनकी कमाई का बहुत बड़ा हिस्सा The Eternals सेे आया हैै। तीसरे नंबर की सुपर हीरोइन की बात करें तो वह है वंडर वुमन एक्ट्रेस गल गदोत। गल गदोत ने इस साल अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत के दौर में ही करीब 227 करोड रुपए यानी 31 मिलियन डॉलर की कमाई की। जिसमें कुछ ओटीटी कंटेंट भी शामिल है। एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी की वजह से थियेटरों में फिल्मों के रिलीज पर रोक ने टीवी स्टार्स की कमाई में भी जमकर इजाफा किया है।

मेलिसा मैकार्थी और मेरील स्ट्रीप इस लिस्ट में चौथे और पांचवे नंबर पर है। जिसमें मेलिसा ने 183 करोड याने 25 मिलियन डालर और मेरी ने 175 करोड़ रूपये यानी 24 मिलियन डालर की कमाई की है। एक्ट्रेस एमिली ब्लंट इस लिस्ट में छठे नंबर पर है, जिन्होंने 165 करोड रुपए यानी 22.5 मिलियन डालर की कमाई की है। इसके बाद निकोल किडमन ने इस साल करीब 161 करोड रुपए यानी 22 मिलियन डालर की कमाई की है। एले पॉम्पियो ने 19 मिलियन डॉलर ,एलिजाबेद मॉस ने 16 मिलियन डॉलर, वियोला डेविस ने 5. 5 मिलियन डॉलर की कमाई की है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन