4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने शिकागो और न्यूजर्सी में लगे बिलबोर्ड

सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने शिकागो और न्यूजर्सी में लगे बिलबोर्ड
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 2 Sep 2020, 2:20 PM IST

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देश के साथ विदेश में भी मांग उठने लगी है। दरअसल सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें न्यूजर्सी में लगे सुशांत सिंह राजपूत के बिलबोर्ड नजर आ रहे हैं। इस बिलबोर्ड में लिखा है। "हम सच जानना चाहते हैं जल्द ही सुशांत को इंसाफ मिले" इस वीडियो के साथ सुशांत की बहन ने न्यूजर्सी के लोगों का शुक्रिया अदा किया है। इसी के साथ उन्होंने शिकागो का एक वीडियो भी शेयर किया है।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुए 2 माह से अधिक समय बीत चुका है । लेकिन अभी तक उनकी मौत के कारणों का पूर्ण रूप से खुलासा नहीं हुआ है। इसलिए उनको न्याय दिलाने की मांग अब ग्लोबल हो चुकी है। विदेश में भी कई स्थानों पर सुशांत सिंह के बिलबोर्ड नजर आ रहे हैं। इससे पहले कैलिफोर्निया में भी सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल जलाए थे।