17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सरफिरे फैन ने बाइक से किया ऋचा चढ्ढा का पीछा, ऋचा ने ट्वीट कर जताया अपना गुस्सा

जब सरफिरे फैन ने बाइक से किया ऋचा चढ्ढा का पीछा, ऋचा ने ट्वीट कर जताया अपना गुस्सा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 4 Dec 2017, 9:34 AM IST

richa chaddha

richa chaddha

अक्सर लोग सोचते हैं की बॅालीवुड के सितारों के आसपास हमेशा सिक्योरिटी रहती है। पर ऐसा नहीं है। लोग अक्सर स्टार्स को देखकर बोखला जाते हैं और वो हरकतें कर बैठते हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए। जी हां हम एक्टर्स को देख इतने पागल हो जाते हैं की ये भी नहीं सोचते की हमारी एक गलत हरकत उन्हें कितना डरा देगी। एक ऐसा ही उदाहरण आज सामने आया है। जी हां खबरों की माने तो हाल में ऋचा चढ्ढा ने हाल में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए एक वाक्या के बारे में बताते हुए एक शख्स को फटकार लगाई।

उन्होंने ट्वीट में लिखा की,- कुछ अति उत्साहित फैंस ने बांद्रा में मेरा पीछा किया। आप लोग पैदल चलने वाले लोगों और दूसरे वाहनों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। तस्वीर खिंचवाने के लिए पूछने का यह तरीका सही नहीं है। सुधर जाइए।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब एक फैन ने अपनी इस तरह की सारी हदे पार की हों। बता दें कुछ दिन पहले ही अभिनेता वरुण धवन के नाम भी चालान जारी किया था, क्योंकि उन्होंने अपने एक फैन के साथ अपनी कार में से सेल्फी ली थी। उन्होंने अपनी कार की खिड़की से निकलर ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रही अपनी फैन के साथ सेल्फी ली थी।

हांलाकि वरुण ने बाद में अपने इस तरह के रवैये के लिए माफी मांगते हुए कहा था की,- अगली बार से मैं सुरक्षा को अपने दिमाग में रखूंगा और इस चीज को बढ़ावा नहीं दूंगा।

अगर एक्ट्रेस ऋचा चढ्ढा के करियर की बात की जाए तो बता दें 8 दिसंबर को ऋचा की फिल्म फुकरे रिटर्न्स बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में वे एक भोली पंजाबन के किरदार में दिखाई देंगी और फुकरों से अपना बदला लेंगी।