Gadar 2 trailer: साल 2001 में आई फिल्म 'गदर' के कुछ सीन और गाने काफी ज्यादा हिट हुए थे। फिल्म के दूसरे पार्ट 'गदर 2' में निर्माता उसको भुनाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। दूसरे पार्ट में पहले पार्ट के कुछ गानों के साथ-साथ उस लोकप्रिय सीन को भी फिर से दिखाया जाएगा, जिसमें सनी देओल का किरदार नल उखाड़कर पाकिस्तानियों पर टूट पड़ता है।