25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Ganapath Box Office Collection: दशहरे पर भी नहीं चला टाइगर श्रॉफ के एक्शन का जादू, पांचवें दिन फिल्म ने तोड़ी उम्मीद

Ganapath Box Office Collection: दशहरे पर भी नहीं चला टाइगर श्रॉफ के एक्शन का जादू, पांचवें दिन फिल्म ने तोड़ी उम्मीद

Ganapath Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत का बुरा हाल है। दशहरे के मौके पर फिल्म का अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन फिल्म को अपना बजट भी पूरा करना मुश्किल हो रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

•

Updated: 25 Oct 2023, 11:26 AM IST

ganapath_box_office_collection.jpg

Ganapath Box Office Collection: फिल्म गणपत का पांचवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने दशहरे के मौके पर कुछ खास कमाई नहीं की है। टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन लोगों को पसंद नहींआ रहा है। जिसकी वजह से फिल्म की कमाई लॉस में जा रही है। कलेक्शन देखकर लग रहा है फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस से हट जाएगी।


यह भी पढ़ें: ‘शेप ऑफ यू’ गाने के सिंगर एड शीरन ने घर पर बनाई अपनी मौत की कब्र, वजह जान उड़ जाएंगे होश

फिल्म गणपत के पांचवें दिन के कलेक्शन में कुछ खास इजाफा नहीं हुआ है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक गणपत ने पांचवें दिन 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद टोटल कलेक्शन 9.80 करोड़ हो गया है। गणपत ने पहले दिन 2.5 करोड़, दूसरे दिन 2.25 करोड़, तीसरे दिन 2.25 करोड़, चौथे दिन 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्म गणपत को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ के साथ अमिताभ बच्चन और एली अबराम अहम किरदार निभाते नजर आये हैं। फिल्म को जैकी भगनानी और विकास बहल ने प्रोड्यूस किया है।