नई दिल्ली। हमारे देश में हर त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और जब बात आती है गणेश चतुर्थी की तो हर तरफ उत्सव का माहौल होता है। इस बार गणेश चतुर्थी का त्यौहार 10 सितंबर दिन शुक्रवार को मनाया जा रहा है। ऐसे में हर तरफ इसके सेलिब्रेशन की तैयारी चल रही है। बॉलीवुड फिल्मों में भी त्यौहारों को भी खास जगह दी जाती है। कोई भी त्यौहार हो उसकी झलक फिल्मों में जरूर देखने को मिलती है। गणेश चतुर्थी के मौके के लिए बॉलीवुड में कई गाने बने हैं।