
Gangster Goldy Brar and Honey Singh
Honey Singh: जानेमाने सिंगर और रैपर हनी सिंह को जाने से मारने की धमकी मिली है। हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। हनी सिंह ने कहा है कि गैंगस्टर गोल्डी बरार ने उनको ये धमकी एक वॉइस नोट के जरिए दी गई है। जिसमें कहा गया है कि उनको जान से मार दिया जाएगा। हनी सिंह ने वॉइस नोट भी पुलिस को दे दिया है। हनी सिंह पंजाब ही नहीं हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री का भी जाना पहचाना नाम हैं। उनके नाम पर कई सुपरहिट गाने हैं। गीत-संगीत के साथ-साथ वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं।
कनाडा से ही गैंग चलाता है गोल्डी बरार
गोल्डी बरार काफी समय पहले पंजाब से जाकर कनाडा में रह रहा है और वहीं से गैंग चला रहा है। बरार के खिलाफ हत्या, रंगदारी समेत कई आपराधिक मामले हैं। बरार पर पहले भी फिल्म दुनिया के लोगों को धमकाकर उनसे रंगदारी मांगने के आरोप लगे हैं।
Published on:
21 Jun 2023 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
