बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की अपकमिंग फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज़ हो गया हैं। लंबे समय से फ़ैन्स इस फ़िल्म का इंतज़ार कर रहे थे। आखिरकार दर्शकों का इंतज़ार ख़त्म हो गया। गंगूबाई काठियावाड़ी का ट्रेलर रिलीज़ होते ही दर्शकों को भा गया। इस ट्रेलर में आलिया भट्ट का अलग ही अंदाज़ देखने को मिल रहा हैं। आलिया भट्ट गंगूबाई की ही तरह दबंग दिख रही हैं।