हाल ही में उन्होंने इस फिल्म को बेहतरीन फिल्म बताते हुए कहा कि ‘इस फिल्म से सच्चाई बाहर आई है. ऐसी फिल्मों को लोगों को सपोर्ट करना चाहिए'. बता दें कि 12 करोड़ के कम बजट में बनी इस फिल्म ने 6 दिन में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस फिल्म में अनुपम खेर, भाषा सुम्बली, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन रावल, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर, चिन्मय मंडलेकर, प्रकाश बेलावडी और अतुल श्रीवास्तव जैसे की दिग्गज कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय कर लोगों का दि जीत लिया है.