30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 दिन बाद गिरते-गिरते संभली अक्षय की GOLD, 50 करोड़ की फिल्म ने कमाए इतने करोड़…

15 अगस्त को रिलीज हुई गोल्ड आ रही है लोगों को पसंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 22 Aug 2018, 3:17 PM IST

gold

gold

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर 'गोल्ड' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत की थी। हालांकि वीकेंड तक आते-आते फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई। लेकिन मूवी ने फिर वापसी की। 7 दिन में अक्षय कुमार और मौनी रॉय स्टारर हॉकी पर आधारित इस फिल्म ने करीब 79 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

'गोल्ड'का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहले दिन- 25.25 करोड़
दूसरे दिन- 8 करोड़
तीसरे दिन- 10 करोड़
चौथे दिन- 12 करोड़
पांचवे दिन- 15.25 करोड़
छठा दिन- 3.85 करोड़
सातवां दिन- 4.50 करोड़

सचिन को पंसद आई फिल्म
सचिन ने फिल्म 'गोल्ड' के मेकर्स की जमकर तारीफ की। बता दें कि मूवी में एक सीन में राष्ट्रगान आता है जिससे क्रिकेट के लेजेंड काफी प्रभावित होेते हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म के मेकर्स के अलावा मूवी के पटकथा की भी खूब तारीफ की। साथ ही सचिन ने ट्विटर पर लिखा, 'उन्हें फिल्म देखकर गौरव का अहसास हुआ। वह जब भी राष्ट्रगान सुनते हैं तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते है। उन्हें लगता है हर खिलाड़ी के साथ यही होता होगा। यह गान उनके भीतर राष्ट्रप्रेम का जज्बा पैदा करता है और वो गर्व से भर जाते हैं। आजादी की सालगिरह पर पहला गोल्ड मेडल जीतने की कहानी सेलिब्रेट करना अद्भुत काम है।' सचिन ने इस ऐतिहासिक पलों पर आधारित फिल्म को देखने का अनुरोध लोगों और खिलाड़ियों से किया।

कहानी
फिल्म 'गोल्ड' की कहानी साल 1948 के ओलंपिक खेलों में भारत को पहला गोल्ड मेडल जीतने पर है। बता दें, भारत ने 12 अगस्त 1948 में ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था। फिल्म में अक्षय कुमार (तपन दास) एक स्वतंत्र भारत के लिए खेलना चाहता है, जो उसकी पूरी टीम द्वारा देखा गया एक सपना है जिसे वो पूरा करना चाहते हैं। वे सभी एक बार जीतने के बाद स्वतंत्र होकर भारत का राष्ट्रीय गान गाना चाहते हैं ना कि ब्रिटिश राष्ट्रीय गान। लेकिन उनकी ये जीत आसान नहीं होगी। इसके लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।