31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good Newwz Box Office Collection Day 5: गुड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पांच दिनों में कमाएं 94 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर गुड न्यूज की शानदार कमाई जारी गुड न्यूज बनी अक्षय की साल की चौथी हिट फिल्म
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Piyush Jayjan

•

Updated: 1 Jan 2020, 7:44 AM IST

Good Newwz Review

Good Newwz Review

नई दिल्ली। अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ), करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ), दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) और कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) जैसी बेहतरीन स्टार कास्ट से सजी फिल्म 'गुड न्यूज' रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं।

फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन पूरे हो गए हैं। इन पांच दिनों में 'गुड न्यूज' ने धमाकेदार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर ली है। इस फिल्म में लगा कॉमेडी तड़का फैंस को काफी लुभा रहा है। एक वेबसाइट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज ( Good Newwz ) ने पांचवें दिन 16 करोड़ रुपये की कमाई की।

इस तरह अब गुड न्यूज फिल्म ने पांच दिनों में ही 94 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के अनुसार गुड न्यूज पहले हफ्ते में ही 115 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन को देख इस बात के कयास लगाए जा रहे है कि न्यू ईयर के मौके पर भी गुड न्यूज अच्छी-खासी कमाई कर सकती है।

साल 2019 में यह अक्षय कुमार की चौथी सबसे हिट फिल्म बनी है। अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन 17.56 करोड़, दूसरे दिन 21.78 करोड़ और तीसरे दिन 26 करोड़ और चौथे दिन 13 करोड़ रुपये की कमाई की। गुड न्यूज (Good Newwz) में सभी कलाकारों की एक्टिंग अच्छी है।

फिल्म में अक्षय कुमार ( Akshay Kuamr ) ने वरुण का किरदार अच्छे से निभाया है वहीं करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) ने भी शानदार काम किया है। जबकि दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh ) और कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) के देसी कैरेक्टर ने भी सभी का दिल जीत लिया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन