
Jawan: गूगल पर जवान करने पर मिलेगा सरप्राइज
Google Fan Jawan: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान ने हर किसी को अपना फैन बना लिया है। हर किसी में गूगल भी जवान का फैन होता नजर आ रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि गूगल ने खुद यह साबित कर दिया है। हाल ही में गूगल इंडिया ने एक ट्वीट किया है। जिसमें जवान को सर्च करते ही गूगल एक ऐसा सरप्राइज दे रहा है। जिसे देख फैंस खुश हो रहे हैं।
गूगल इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “बेकरार करके हमें, यू ना जाइए, आपको हमारी कसम,गूगल पर जवान सर्च कर आइए... इसके आगे गूगल इंडिया ने लिखा, स्टेप 1: 'जवान' या 'एसआरके' खोजें। स्टेप 2: वॉकी टॉकी यानी साउंड ऑन पर क्लिक करें। स्टेप 3: सरप्राइज को देखने के लिए क्लिक करें। स्टेप 4: हमें दिखाएं कि आपकी स्क्रीन कैसी दिखती है।
जानिए रेड चिली एंटरटेनमेंट ने क्या लिखा
इसके बाद गूगल इंडिया के इस ट्विट को शेयर करते हुए शाहरुख खान की कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट ने लिखा, “ओके गूगल, जवान तैयार है। जवान ऑन गूगल।” इस ट्वीट को देखते ही फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही है। वहीं इस नए फीचर को क्या आपने ट्राय किया है?
57 साल की उम्र में ताबड़तोड़ साउथ स्टाइल एक्शन ने फैंस का अपना दिल देने पर कुर्बान कर दिया है। फैंस ही नहीं सेलेब्स भी पहले ही दिन फिल्म देखने के क्रेज में शामिल होते हुए नजर आए। जीस वजह से शाहरुख की फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग करते हुए 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई दुनियाभर में की है। जबकि भारत में फिल्म ने 75 करोड़ की कमाई की है।
Updated on:
08 Sept 2023 03:32 pm
Published on:
08 Sept 2023 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
