
करोड़पति से अरबपति बन गए गोविंदा
गोविंदा (Govinda) इन दिनों फिल्मों की दुनिया से दूर हैं पर खबर है कि वो जल्द ही राजनीति में अपनी दूसरी पारी खेल रहे हैं। साल 2004 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। गोविंदा ने चुनाव में जीत भी हासिल की। लेकिन इसके बावजूद वो लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय नहीं रहें। अब दो दशक के बाद एक्टर ने पार्टी शिवसेना (शिंदे गुट) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।। रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का डंका बजवा चुके एक्टर आज करोड़ों के मालिक हैं। चलिए जानते हैं एक्टर की नेटवर्थ।
साल 2004 में चुनाव आयोग में दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, गोविंदा ने अपनी कुल नेटवर्थ (Govinda Net Worth) 14 करोड़ रुपये बताया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 साल बाद एक्टर की संपत्ति 150 करोड़ रुपये के आस-पास है। एक्टर फिल्मों के अलावा ब्रांड्स एंडोर्समेंट्स (Brand Endorsement) से भी काफी अच्छी कमाई होती है।
अपनी एक्टिंग से एक्टर ने लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। बता दें कि गोविंदा लग्जरी लाइफ जीते हैं। एक्टर के मुंबई में दो आलीशान फ्लैट हैं। इसके अलावा एक्टर एक फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए वो 2 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा गोविंदा के पास कई लग्जरी कार्स भी हैं।
Published on:
29 Mar 2024, 3:37 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.