26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैन को थप्पड़ मारने के मामले में गोविंदा ने अब तक नहीं मांगी माफी

मंगलवार को गोविंदा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और कहा कि न्यायालय का जो भी फैसला है, वे उसका सम्मान करेंगे। हालांकि अभी तक उन्होंने माफी नहीं मांगी हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Divya Singhal

•

Updated: 1 Dec 2015, 5:08 PM IST

govinda

govinda

मुंबई। 2008 में अपनी फिल्म के सेट पर एक आदमी को थप्पड़ मारने के मामले में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को माफी मांगने के लिए कहा था। इस पर मंगलवार को गोविंदा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और कहा कि न्यायालय का जो भी फैसला है, वे उसका सम्मान करेंगे। हालांकि अभी तक उन्होंने माफी नहीं मांगी हैं।

गोविंद ने कहा कि जब तक मेरे हाथ में पत्र नहीं आता, मैं तब तक माफी मांगने पर कुछ साफ तौर पर नहीं कह सकता हूं। साथ ही गोविंदा ने इसे अप्रत्यक्ष तौर पर साजिश बताते हुए कहा कि जो शख्स गैरकानूनी काम करता है, इतने सालों तक उसकी फंडिंग कौन कर रहा है, ये सोचने वाली बात है। गोविंदा ने बताया कि वह उस शख्स को जानते भी नहीं थे और ना ही उन्होंने किसी का दिल दुखाने के लिए ऐसा किया था। उन्होंने कहा कि संतोष राय (पीडि़त) उनके फैन नहीं हैं। अगर कलाकार को परेशानी आए तो फैन आगे आकर खड़े हो जाते हैं, ना कि उनके परेशानियां बढ़ाते हैं।

आपको बता दें कि 2008 में गोविंदा फिल्मीस्तान में मूवी मनी है तो हनी है, की शूटिंग कर रहे थे। इसक दौरान उन्होंने संतोष राय नाम के शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था। थप्पड़ से आहत होकर संतोष ने बॉम्बे हाईकोर्ट में किया था। पर्याप्त सबूतों के अभाव में इस केस को खारिज कर दिया गया था, तब संतोष इस केस को सुप्रीम कोर्ट में लेकर गए और अब कोर्ट ने इस पर फैसला सुनाते हुए गोविंदा को पीडि़त से माफी मांगने के लिए कहा है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग