1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

’टार्जन’ फिल्म से चर्चा में आई Kimi Katkar ने 1991 में अमिताभ संग किया काम, अब दिखती हैं ऐसी

80 और 90 के दशक में अपनी बोल्ड छवि के चलते किमी काटकर ( Kimi Katkar ) युवा दिलों की धड़कन बनीं रहीं। हालांकि अब उन्हें पहचानना उतना आसान नहीं है। क्योंकि अब वह पहले से काफी अलग दिखती हैं। उन्हें कई बार विभिन्न आयोजनों में देखा जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 12 Dec 2020, 12:00 AM IST

’टार्जन’ फिल्म से चर्चा में आई Kimi Katkar ने 1991 में अमिताभ संग किया काम, अब दिखती हैं ऐसी

’टार्जन’ फिल्म से चर्चा में आई Kimi Katkar ने 1991 में अमिताभ संग किया काम, अब दिखती हैं ऐसी

मुंबई। वर्ष 1985 में आई फिल्म ’टार्जन’ ( Adventures of Tarzan ) में एक्ट्रेस किमी काटकर ( Kimi Katkar ) ने जबर बोल्ड सीन देकर तहलका मचा दिया था। इंडस्ट्री में उनके नाम के चर्चे होने लगे। यह फिल्म भले ही फ्लाप रही हो, लेकिन एक्ट्रेस के पास फिल्मों के ऑफर खूब आने लगे। किमी ने अमिताभ ( Amitabh Bachchan ) के साथ साल 1991 में ’हम’ ( Hum Movie ) फिल्म की थी। इसका गाना ’जुम्मा चुम्मा’ खूब लोकप्रिय हुआ। हालांकि बाद में किमी को वैसी सफलता नहीं मिली। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं आजकल कहां हैं किमीः

यह भी पढ़ें : ट्रांसपेरेंट ड्रेस में एयरपोर्ट पर दिखीं प्रेग्नेंट करीना कपूर, सैफ अली और तैमूर साथ, देखें फोटोज

बॉलीवुड इवेंट्स में किया जाता है स्पॉट
किमी ने फोटोग्राफर और विज्ञापन निर्माता शांतनु श्योरे से विवाह रचा और ऑस्ट्रेलिया रहने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि वह आजकल पुणे में रहती हैं। उनके पति और बेटा साथ हैं। उन्हें अक्सर बॉलीवुड इवेंट्स में भी स्पॉट किया जाता है।

यह भी पढ़ें : मीका सिंह का छलका दर्द, कहा-8 माह से नहीं मिला कोई काम

इतनी बदल गई एक्ट्रेस
80 और 90 के दशक में अपनी बोल्ड छवि के चलते किमी युवा दिलों की धड़कन बनीं रहीं। हालांकि अब उन्हें पहचानना उतना आसान नहीं है। क्योंकि अब वह पहले से काफी अलग दिखती हैं। उन्हें कई बार विभिन्न आयोजनों में देखा जाता है। एक बार वह कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ उनकी एक सेल्फी फोटो में नजर आईं थीं। किमी ने बॉलीवुड में फिल्म ’पत्थर दिल’ से कदम रखा। वर्ष 1985 में रिलीज इस फिल्म के बाद उनका कॅरियर आगे बड़ी तेजी से बढ़ा।