26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी है राजेश्वरी सचदेव

फिल्म "सरदार बेगम" के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Divya Singhal

•

Updated: 13 Apr 2015, 4:55 PM IST

पंजाबी सॉन्ग "हुल्ले हुलारे" से सबका दिल जीतने वाली सिंगर-एक्ट्रेस राजेश्वरी सचदेव का जन्म 14 अप्रैल 1975 को मुंबई में हुआ। उन्होंने मुंबई से ही अपनी पढ़ाई पूरी की। राजेश्वरी ने अपने करियर की शुरूआत थिएटर से की। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम किया।

राजेश्वरी ने 1991 में मराठी फिल्म "आयात्या घरत घरोबा" से फिल्म डेब्यू किया। इसके बाद वे श्याम बेनेगल की "सूरज का सतवान घोड़ा", "मम्मो", "सरदारी बेगम", "समर", "हरी-भरी", "वेलकम टू सज्जनपुर", "इस्क" जैसी फिल्मों में नजर आई। फिल्म "सरदार बेगम" के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला।

राजेश्वरी ने फेमस म्यूजिकल शो "अंताक्षरी" को अन्नू कपूर के साथ होस्ट किया। उन्होंने 2004 में टीवी एक्टर वरूण बडोला से शादी कर ली। दोनों ने साथ में डांस रिएलिटी शो "नच बलिए" में भी हिस्सा लिया था। फिलहाल राजेश्वरी टीवी सीरियल "बालिका वधु" में नजर आ रही हैं।