4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनाक्षी से पंगा लेना भारी पड़ गया था इन्हें, की थी इतनी बड़ी गलती…सरेआम हुई थी बेइज्जती

Sonakshi Sinha आज अपना 32वां Birthday मना रही हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Jun 02, 2019

सोनाक्षी से पंगा लेना भारी पड़ गया था इस ऑनलाइन साइट को,  की थी इतनी बड़ी गलती...सरेआम हुई थी बेइज्जती

सोनाक्षी से पंगा लेना भारी पड़ गया था इस ऑनलाइन साइट को, की थी इतनी बड़ी गलती...सरेआम हुई थी बेइज्जती

Shatrughan Sinha और Poonam Sinha की बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha आज अपना 32वां birthday मना रही हैं। उनका जन्म 2 जून, 1987 को हुआ था। सोनाक्षी सिन्हा इस इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। पर पहले सोनाक्षी एक्टर नहीं बल्कि फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई भी की, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

एक्ट्रेस ने Salman Khan के कहने पर 2010 में 'Dabangg' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। ये फिल्म सुपरहिट हुई। सोनाक्षी को 'दबंग' के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू केटेगरी में फिल्मफेयर अवाॅर्ड से भी नवाजा गया।

सोनाक्षी अब तक 17 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि उनकी कुछ ही फिल्में बॅाक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। 2012 में आई प्रभु देवा की फिल्म 'राउडी राठौर' सोनाक्षी की दूसरी सफल फिल्म थी, जिसमें सोनाक्षी अक्षय कुमार के अपोजिट रोल करती नजर आईं।

वैसे प्रोफेशनल लाइफ में सोना जितनी दबंग हैं उससे कही ज्यादा पर्सनल लाइफ में हैं। सोनाक्षी को ऑन लाइन शॉपिंग बहुत ही पसंद है। लेकिन कुछ वक्त पहले उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग करना काफी भारी पड़ गया था। दरअसल, सोनाक्षी ने Amazon से हेडफोन मंगवाया लेकिन बदले में उन्हें लोहे का टुकड़ा मिला। इस बात से नाराज सोनाक्षी अमेज़न की क्लास लगाईं और बताया कि वो इस पूरे मामले में ठगी हुईं महसूस कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने सोशल अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए अमेजन को फटकार लगाते हुए लिखा कि अमेजन, 'मैंने अपने लिए हेडफोन्स मंगवाए थे लेकिन ये देखिए मुझे क्या मिला है। पूरी तरह से पैक्ड और खुला हुआ भी नहीं है, देखने में एक दममुना परफेक्ट है, लेकिन सिर्फ बाहर से। और हां! आपका कस्टमर सर्विस मदद भी नहीं करना चाहता है इसके कारण ये स्थिति अब और भी बदतर हो गई है।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग