27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॅालीवुड की इस हसीना ने क्रि‍केटर हार्दिक पांड्या के दिल को किया क्लीन बोल्ड, गुप-चुप चल रही LOVE STORY!

क्रि‍केटर बी-टाउन इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को डेट कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 10 Jul 2018, 3:15 PM IST

hardik pandya

hardik pandya

क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रि‍केटर हार्दिक पांड्या का नाम अक्सर बॅालीवुड हसीनाओं के बीच चर्चा में रहता है। अनुमान लगाना जरा मुश्किल हो गया है कि आखिर वह किसे डेट कर रहे हैं। खेर अब फाइनली खबर मिल चुकी है कि हार्दिक का दिल किस बॅालीवुड एक्ट्रेस के लिए धड़क रहा है।

दरअसल क्रि‍केटर बी-टाउन इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को डेट कर रहे हैं। दोनों स्टार्स ने कुछ महीने पहले ही एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है। ईशा की एक करीबी दोस्त ने दोनों के बीच की लव स्टोरी रिवील कर दी है। उन्होंने बताया, 'ईशा को हार्दिक से बेशुमार प्यार हो गया है। हार्दिक उनके लिए जो भी छोटी-छोटी चीजें करते हैं ईशा बेहद खुश हो जाती हैं। 'बता दें, अगर दोनों के इंस्टा अकाउंट पर नजर डाले तो वे अक्सर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते हैं।

Karenjit Kaur: The Untold Story of Sunny Leone: ट्रेलर सक्सेस पार्टी में पहुंची सनी संग पूरी स्टार कास्ट, देखें तस्वीरें

हालांकि दोनों अपनी रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना चहते हैं। ईशा के एक नजदीकी शख्स ने बताया, 'ईशा-हार्दिक पब्लिक की नजरों से बचना चाहते हैं। वे मीडिया से दूर रहते हैं. वे एक-दूसरे के करीब रहते हैं। आउटिंग पर जाने से बेहतर वे इंडोर ही क्वॉलिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। इसी वजह से उन्हें पब्लिकली कम देखा जाता है'

इन एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा हार्दिक का नाम

बता दें कुछ दिन पहले ही हार्दिक पांड्या और एली अवराम की ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी। एली हार्दिक से कमिटमेंट चाहती थीं लेकिन हार्दिक रिलेशन को लेकर कैजुअल थे। इसके बाद दोनों के बीच काफी बहस हुई और अंत में ये रिश्ता टूट गया। इसके अलावा हार्दिक का नाम एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से भी जुड़ चुका है। एक जानेमाने बिजनेसमैन की पार्टी में हार्दिक पांड्या पहुंचे थे. इसी पार्टी में उर्वशी भी आई हुई थीं. बताया गया कि इस पार्टी में दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली। हालांकि हार्दिक का कहना है की वह दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।

मैरी कॉम के बाद इस बड़ी स्पोर्ट्स पर्सनेलिटी की बॅायोपिक में नजर आएंगी प्रियंका! जानें पूरी खबर

DHADAK PROMOTION: इंटरव्यू के दौरान ईशान ने गया ऐसा गाना, जाह्नवी की भी फूट पड़ी हंसी







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग