1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हिजाब विरोध’ में ईरानी महिलाओं को लेकर Priyanka Chopra ने कही ये बात! महसा अमिनी की मौत पर बोलीं – ‘अब नहीं रुकेंगी…’

हाल में ग्लोबल लेवल पर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वो महसा अमिनी की मौत के बाद ईरानी महिलाओं और हिजाब विरोध पर बात करती नजर आ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 7 Oct 2022, 11:02 AM IST

'हिजाब विरोध' में ईरानी महिलाओं को लेकर Priyanka Chopra ने कही ये बात

'हिजाब विरोध' में ईरानी महिलाओं को लेकर Priyanka Chopra ने कही ये बात

मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने बिजनेस के साथ-साथ अपने मदरहुड को लेकर काफी एंजॉय कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अक्सर ही सोशल मुद्दों पर अपनी राय रखती रहती हैं। हाल में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा ही पोस्ट कर ईरानी महिलाओं और हिजाब विरोध पर बात रखी है। एक्ट्रेस का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पोस्ट पर अपनी-अपनी राय भी रख रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने दूसरों से भी आगे आने और ईरानी मोरैलिटी पुलिस के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया।

अपनी बात रखते हुए प्रियंका पोस्टे में लिखती हैं कि 'ईरान और दुनिया भर में महिलाएं खड़ी हैं और अपनी आवाज उठा रही हैं। दुनिया के सामने अपने बाल काट रही हैं। महसा अमिनी के लिए कई दूसरे रूप से विरोध कर रही हैं, जिनके युवा जीवन को ईरानी मोरैलिटी पुलिस ने इतनी बेरहमी से छीन लिया था। उनके हिजाब को ‘गलत तरीके से’ पहनने के लिए ऐसा किया गया'।

एक्ट्रेस आगे लिखती हैं कि 'जो आवाजें जबरदस्ती चुप्पी के बाद बोलती हैं वो ज्वालामुखी की तरह फटती हैं और वो नहीं रुकेंगी और न ही दबी होंगी। मैं आपके साहस और आपके उद्देश्य से शॉक्ड हूं। पैट्रियार्कल एस्टाब्लिशमेंट को चुनौती देने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए, अपने जीवन को जोखिम में डालना आसान नहीं है, लेकिन आप साहसी महिलाएं हैं जो हर दिन ऐसा कर रही हैं। भले ही कोई भी कीमत चुकानी पड़े'।

यह भी पढ़ें: पूरा हुआ Arjun Kapoor और Malaika Arora का ये खास सपना!


प्रियंका अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं कि 'ये तय करने के लिए कि इस आंदोलन का स्थायी प्रभाव होगा। हमें उनकी पुकार सुननी चाहिए। मुद्दों को समझना चाहिए और फिर अपनी सामूहिक आवाज के साथ जुड़ना चाहिए। हमें उन सभी को भी हासिल करना चाहिए जो दूसरों को भी प्रभावित कर सकें। संख्या मायने रखती है। अपनी आवाज जोड़ें इस अहम आंदोलन के लिए। जानकार रहें और मुखर रहें, ताकि इन आवाजों को अब चुप रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सके'।

एक्ट्रेस आगे लिखती हैं कि 'मैं आपके साथ खड़ी हूं. जिन, जियान, आजादी…महिलाएं, जीवन, स्वतंत्रता'। प्रिंयका के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही एक्ट्रेस का काफी प्रशंसा की जा रही है। बता दें कि महसा अमिनी पर हिजाब हेडस्कार्फ और मामूली कपड़े पहनने के उल्लंघन करने के आरोप था, गिरफ्तारी के बाद उनका निधन हो गया, लेकिन कार्यकर्ताओं के माने तो उनकी मौत की वजह सिर पर घातक वार था।

यह भी पढ़ें:Salman Khan पर लगा Sajid Khan को एलिमिनेशन से बचाने का आरोप!