नई दिल्ली। फिल्म यारियां से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर हिमांश कोहली काफी लंबे समय से अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक वक्त था, जब हिमांश बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का रिलेशनशिप में थे। दोनों को खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हुए देखा जाता था, लेकिन जितना दोनों ने साथ में रहकर सुर्खियां नहीं बंटोरी उतना इस कपल के ब्रेकअप ने बंटोरी। कपल ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। काफी लंबे समय बाद भी नेहा और हिंमाश के बीच एक कोल्ड वॉर देखने को मिलती हैं। वहीं एक लंबे समय बाद एक्टर ने नेहा संग हुए अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की और बताया कि आखिर क्यों वह इस मुद्दे पर बात नहीं कर रहे थे।