हिना अपने पिता से कहती हैं कि लेकिन आप मेरे सारे कार्ड ब्लॉक नहीं कर सकते। अब मैं शॉपिंग कैसे करूंगी और कॉफी भी नहीं खरीद पाऊंगी। तो उनके पापा मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं कि मुझसे कैश ले लो। कितना कैश चाहिए? मैं तुम्हे कॉफी के लिए 200 रुपए दे देता हूं। ये वीडियो हिना के किसी फैन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जो खूब वायरल हो रहा है। जाहिर है कि हिना खान टीवी की दुनिया के लिए फैशन आइकन मानी जाती हैं। हाल ही में अशनूर कौर ने सोनम कपूर (Sonam Kapoor), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के बाद हिना खान को अपना फैशन आइकन बताया था।