24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिना खान ने उठाए ‘बिग बॉस’ के नियमों पर सवाल

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट हिना खान ने घर में हो रही हिंसा पर बिग बॉस के मेकर्स से सवाल किया है। एक्ट्रेस ने शनिवार को कई ट्वीट्स किए, जिनमें पूछा गया था कि क्या बिग बॉस के नियम बदल गए हैं?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 18 Oct 2021, 12:17 AM IST

Bollywood Updates:

बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट हिना खान ने घर में हो रही हिंसा पर बिग बॉस के मेकर्स से सवाल किया है। एक्ट्रेस ने शनिवार को कई ट्वीट्स किए, जिनमें पूछा गया था कि क्या बिग बॉस के नियम बदल गए हैं? क्योंकि बिग बॉस का यह सीजन 'स्मैकडाउन और रॉ' जैसा लगने लगा है। हिना खान ने लिखा, 'तो कैसा चल रहा है दोस्तों, क्या आप आजकल स्मैकडाउन और रॉ का रात 10:30 बजे आनंद ले रहे हैं। अब कहानी अलग है। एक समय था जब अंगुली लगाना भी अलाउड नहीं था और अब! क्या हो रहा है बी बी.. बिगगीबू? मैं आमतौर पर बिगबॉस के बारे में ट्वीट नहीं करती, लेकिन यह बहुत ही हास्यास्पद है और मैं खुद को रोक नहीं सकी।

Read More: आलिया के लिए रणबीर ने की भविष्यवाणी
संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से आलिया भट्ट को काफी उम्मीदें हैं। हाल ही फिल्म और आलिया के काम को लेकर रणबीर कपूर ने कहा है कि इस फिल्म के लिए आलिया को नेशनल अवॉर्ड भी मिल सकता है। रणबीर का कहना है कि भंसाली एक्टर की क्षमता को खूब पहचानते हैं और उन्होंने आलिया की प्रतिभा को तराश दिया है।

रिजेक्ट फिल्म से मिली गंगूबाई: दरअसल, भंसाली ने आलिया को सलमान के साथ 'इंशाअल्लाह' के लिए साइन किया था। सलमान ने फिल्म रिजेक्ट कर दी। आलिया ने इस फिल्म के लिए आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' भी छोड़ दी थी। आलिया की कमिटमेंट के लिए भंसाली ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' उनके साथ शुरू कर दी। फिल्म ६ जनवरी को रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग