27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / हिना खान ने अस्पताल से छुट्टी के बाद शेयर की तस्वीरें, बीमारी के बाद हुआ ये हाल

हिना खान ने अस्पताल से छुट्टी के बाद शेयर की तस्वीरें, बीमारी के बाद हुआ ये हाल

एक्ट्रेस हिना खान कुछ दिन पहले तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थी। जिसके बाद अब हिना ने ठीक होते ही 2024 की पहली तस्वीरें शेयर की हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Chaube

•

Updated: 4 Jan 2024, 8:28 AM IST

hina_khan.jpg

एक्ट्रेस हिना खान ने 28 दिसंबर को तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती होने की खबर अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की थी। जिसके बाद अब हिना ठीक हो गई हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नए साल की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

2024 की पहली तस्वीरें
हिना के इंस्टाग्राम पर 19 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ठीक हो जाने के बाद उन्‍होंने अपने फैंस के लिए सर्दियों की धूप का आनंद लेते हुए अपनी तस्‍वीरें पोस्‍ट की। एक्ट्रेस ने तस्वीरों को कैप्शन दिया "हैलो 2024, आइए बेहतर ढंग से आगे बढ़ें, बिस्मिल्लाह।''

दिखा नेचुरल ग्लो
इंस्टाग्राम स्टोरीज में हिना ने सेल्फी शेयर की, जिसमें वह अपना नेचुरल ग्लो दिखा रही हैं। अभिनेत्री ने बेज रंग का हाई नेक टॉप, काली पफर जैकेट और काली टोपी पहनी हुई है। बीमारी के बाद भी हिना के चेहरे का ग्लो सभी फैंस को हैरान कर रहा है। एक्ट्रेस की ठीक हो जाने पर सभी फैंस अपनी खुशी कमेंट कर जाहिर कर रहे हैं।



इन शोज से मिली खास पहचान

हिना को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'नागिन 5', 'कसौटी जिंदगी की', 'डैमेज्ड 2' और 'बिग बॉस 11' समेत अन्य में उनके काम के लिए जाना जाता है।


यह भी पढ़ें: शहनाज गिल को मिल गया नया प्यार, इस पोस्ट से खुला राज, गुरु रंधावा को कर रही डेट!