10 करोड़ मुआवजे की मांग
इतना ही नहीं, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तहत हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने उनसे 10 करोड़ के मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि 10 सालों से उनके साथ किसी जानवर की तरह व्यवहार किया गया है। इस वजह से उन्होंने ये बड़ा कदम उठाया है। साथ ही, उन्होंने कोर्ट से ये भी आग्रह किया है कि वो हनी सिंह को आदेश दें कि वो हर महीने दिल्ली में एक फ्लैट का 5 लाख किराया भी दें। ताकि उन्हें मां पर निर्भर होकर न रहना पड़े। शालिनी ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पति और ससुराल वालों के खिलाफ याचिका दी है। इस याचिका में उन्होंने कई सनीसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्होंने हनी और उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका शारीरिक, मौखिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण हुआ है।