अमिताभ बच्चन : हैपी 2 अक्टूबर, गांधी जयंती। अनुपम खेर : हमारे देश के दो शीर्षस्थ नेताओं को वर्षगांठ की बधाई. महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी, आप हमेशा हमारी ताकत रहेंगे. अनुपम खेर ने इस मौके पर स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग किया और शहर से प्लासिक बैग्स और बाकी गंदगी की सफाई करते हुए वीडियोज पोस्ट किए। अक्षय कुमार : अक्षय ने भी देशवासियों को गांधी जयंती की बधाई दी है और स्वच्छता के लिए संदेश दिया है। रितेश देशमुख : महान नेताओं को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं. महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जी, प्रेरणा हैं, आभार. साजिद खान : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उन्हें सलाम करते हैं. जय हिन्द। रवीना टंडन: रवीना ने लिखा- हम आशा करते हैं, हम प्रार्थना करते हैं, आपने हमारे लिए जो विरासत छोड़ी है उसे सभी बाधाओं के खिलाफ भी जारी रखेंगे। जय हिन्द ! अनिल कपूर: अनिल कपूर ने लिखा- उस हस्ती को याद करता हूं, जिसने हमारे देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया।