
hrithik ex manager anjali will work with kangana ranuat
पिछले दिनों एक्टर ऋतिक रोशन और अभिनेत्री कंगना रनौत काफी विनादों में रहे हैं। दोनों ने कई पब्लिक जगहों पर एक दूसरे के खिलाफ जहर उगल चुके हैं। एक साक्षात्कार के दौरान तो कंगना ने अपने और ऋतिक के रिलेशन को लेकर खुलकर बातें शेयर की है। सिर्फ इतना ही नहीं टीवी से लेकर फंक्शन और यहां तक कि सोशल नेटवर्किंग साइटस पर भी दोनों एक दूसरे के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते रहे हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के रिश्तें आज की तारीख में कितने खराब हो चुके हैं।
लेकिन इसी बीच कंगना ने ऋतिक रोशन पूर्व मैनेजर को कंगना ने नौकरी पर रख लिया है।बता दें कि अंजलि ऋतिक की एक्सीड एंटरटेनमेंट नाम की कंपनी का काम देखती थीं। ऋतिक को लगने लगा कि उनके असाइनमेंट्स को लेकर कंपनी की ओर से कुछधोखा दिया जा रहा है। कंपनी ने कभी भी सही आंकड़े नहीं बताए कि क्लाइंट से कंपनी ने कितना चार्ज करती हैं। इसी बात काफी विवाद हुआ था। ऋतिक एक्सीड को ज्यादा कमीशन देते थे, जबकि कंपनी की ओर से मिलने वाला पैसा काफी कम होता था।इन सब कारणों से अंजलि को काफी नुकसान हुआ और काफी समय तक उन्हें खाली भी बैठना पड़ा।
जब अंजलि से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि- हां अब मैं कंगना के साथ काम करने जा रही हूं। ऋतिक और एक्सीडके बीच लड़ाई के कारण करीब 7 महीने तक घर बैठना पड़ा था।” अंजलि का कहना है, ”वह बेहद खुश हैं कि कंगना ने उनपर विश्वास जताया। इतने समय तक घर पर बैठना आसान नहीं होता।”
दरअसल अंदाजा ये लगााया जा रहा है कि, क्योंकि अंजलि काफी समय तक ऋतिक रोशन के साथ काम कर चुकी है तो वो ऋतिक रोशन से जुड़ी काफी बातों की राजदार हो सकती हैं। ऐसे में उनका अब कंगना के साथ काम करना ऋतिक रोशन के लिए दिक्कतें बढ़ा सकता है। हालांकि अंजलि ने इस बारें में साफ मना कर दिया है। उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है और अंजलि ने कंगना को पहले ही ये बात साफ कर दी है
Published on:
16 Feb 2018 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
