1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘लाल सिंह चड्ढा’ की तारीफ करना ऋतिक रोशन को पड़ा भारी, लोग बोले- ‘अब अगला टारगेट विक्रम वेधा’

लंबे इंतजार के बाद आखिकार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चिड्ढा' रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज से पहले इसका जमकर विरोध हुआ। फिल्म रिलीज के बाद भी फिल्म के बायकॉट की मांग कम नहीं हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों के सूखे को देखते हुए लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अभी तक ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 15 Aug 2022, 12:11 PM IST

hrithik roshan brutually trolled for supporting aamir khan film laal singh chaddha

hrithik roshan brutually trolled for supporting aamir khan film laal singh chaddha

बायकॉय की गूंज के बीच आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हो गई है, लेकिन बायकॉट की मांग हल्की नहीं पड़ रही है। फिल्म के कलेक्शन पर इसका असर पड़ता हुआ नजर आ रहा है। सी बीच बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आमिर खान के सपोर्ट में आए हैं।

ऋतिक रोशन ने 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा, "मैंने हाल ही में लाल सिंह चड्ढा देखी। मैंने इस फिल्म के हार्ट को फील किया है। अच्छी और बुरी चीजें एक साइड में रखकर, यह फिल्म वाकई शानदार है। इतनी अच्छी फिल्म को मिस मत करिए। जाइए और इसे अभी देखिए।"

ऋतिक के इस ट्वीट के बाद से ही बायकॉट विक्रम वेधा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। एक यूजर ने लिखा, 'इस ट्वीट ने उनकी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा का नसीब डिसाइड कर दिया है।'

दूसरे ने लिखा, 'आपको यह नहीं करना चाहिए था। अपनी फिल्म पर फोकस करने बजाय आप दूसरों की फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं। अब इसके परिणाम के लिए तैयार हो जाइए। विक्रम वेधा अगला टारगेट है।'

एक यूजर ने विरोध जताते हुए लिखा- , 'जब यूट्यूब पर मूल क्लासिक फिल्म को मुफ्त में देख सकते हैं, तो बॉलीवुड के बेकार रीमेक पर पैसा बर्बाद क्यों करें?'

आपको बता दें अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनी 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई टॉम हैंक्स की 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।