Box Office Collection: मकर संक्राती पर रिलीज हुई फिल्म हनुमान ने ‘हनुमान’ दो हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। 20 करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म ने बड़ी बजट वाली फिल्मों को धुल चटा दिया। ‘हनुमान’ बड़े पर्दे पर महेश बाबू की गुटूंर कारम, धनुष की कैप्टन मिलर और कैटरीना कैफ-विजय सेतुपति की मैरी क्रिसमस सहित कईं फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सारी फिल्मों को पिछे छोड़ दिया है। 25 जनवरी को ऋतिक रोशन की फिल्म फाईटर रिलीज होने के बाद हनुमान को थोड़ा झटका लगा है।