सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने लंबी पोस्ट लिखी है- मुझे बेहतर मौके देने, सही मार्गदर्शन दिखाने, मुझ पर दया बनाए रखने और सबसे ज्यादा जरूरी मेरे चारों ओर खड़े प्यारे लोग देने के लिए जिंदगी का बहुत-बहुत आभार। इस जन्मदिन पर मेरे पास सबसे बड़ा दिल है जो मुझे यूनिवर्स ने दिया है। अपने दिल के साथ काम करो, अपने आसपास लोगों को प्यार देते रहो, दयालुभाव के साथ सोचो और आपको पथ पर चलने से कोई नहीं रोक सकता। सुजैन के इसी पोस्ट पर ऋतिक ने कहा है मुझे बहुत पसंद आया। जिसके जवाब में सुजैन ने दिल का इमोजी उन्हें भेजा है।