30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार कुछ हटकर होगी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की राखी, भाई से की ये स्पेशल डिमांड…

हाल में बी-टाउन एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने राखी पर्व को लेकर एक बात कही जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 22 Aug 2018, 1:23 PM IST

huma qureshi want this rakhi brothers should tie rakhis to sisters

huma qureshi want this rakhi brothers should tie rakhis to sisters

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है तो वहीं बहन अपने भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना करती है। इस पर्व को पूरा देश हर्षोल्लास के साथ मनाता है। ऐसे में बॅालीवुड इंडस्ट्री इस त्यौहार को मनाने में कैसे पीछे रह सकती है। बता दें हाल में बी-टाउन एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने राखी पर्व को लेकर एक बात कही जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे।

हुमा कुरैशी का कहना है कि सिर्फ बहनें ही नहीं बल्कि भाईयों को भी अपनी बहनों को राखी बांधनी चाहिए। जी हां, एक इंटरव्यू के दौरान हुमा कुरैशी ने कहा है, ‘राखी एक खूबसूरत त्योहार है। मुझे लगता है कि भाईयों को भी अपनी बहनों को राखी बांधनी चाहिए। मैं हमेशा अपने भाईयों को राखी बांधती हूं लेकिन इस बार मैं चाहती हूं कि मेरा भाई मुझे राखी बांधे।’

सलमान की ऑनस्क्रीन प्रेमिका के बेटे ने की फिल्मों में एन्ट्री, 'मर्द को दर्द नहीं होता' का ट्रेलर हुआ जारी

हुमा ने आगे कहा, ‘भाईयों को इसीलिए अपनी बहनों को राखी बांधनी चाहिए क्योंकि वो भी अपने भाईयों की तरह रक्षा करती हैं। अगर शारीरिक तौर पर नहीं तो मानसिक तौर पर, भावनात्मक तरीके से और आध्यात्मिक रूप से वो उनकी रक्षा करती है।’

सपना चौधरी दिखीं दुल्हन के लिबास में! तस्वीरें हैं इतनी खूबसूरत कि नजर नहीं हटा पाएंगे आप...

अभी से पूरी इंडस्ट्री इस त्यौहार की तैयारियों में जुट गई है।

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर पहली बार बांधने जा रही अर्जुन कपूर को राखी

बता दें ऐसा 21 साल में पहली बार होगा जब एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने भाई एक्टर अर्जुन कपूर को राखी बांधेगी। श्रीदेवी के निधन के दिन से लेकर अब तक अर्जुन हर मौके पर जाह्नवी के साथ खड़े रहे। कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने भाई का फर्ज बखूबी निभाया है। जाह्नवी के साथ अपने पिता बोनी कपूर को भी संभाला। पिछले दिनों आईफा अवॉर्ड 2018 में श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। ये अवॉर्ड बोनी कपूर ने रिसीव किया और श्रीदेवी के बारे में बोलते हुए उनकी आंखें नम हो गईं। पिता को रोता देख अर्जुन कपूर की आंखों में आंसू आ गए। खैर अब तो राखी के दिन का इंतजार है जब ये खास पल कैमरे में कैप्चर होगा और एक नए रिश्ते का आगाज होगा।

अगर ऋतिक मदद न करते तो मर जाती उनकी बहन सुनैना, जानें इनकी पूरी कहानी







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग